पाटन में फिर सड़क हादसा, दो पल्सर बाइक आपस में टकराई, 10 मीटर तक बाइक के साथ घसीसते रहे युवक, दो दिन पहले इसी जगह हुआ था हादसा, डेंजर जोन बनता जा रहा है पाटन का यह स्थल, सीसी टीवी कैमरे में कैद हुआ दुर्घटना का वीडियो, आप भी देखिए


पाटन। पाटन से पंदर के मध्य पटेल कृषि केंद्र के पास  मोड पर आज फिर एक सड़क दुर्घटना हुई है । अभी कुछ देर पहले हुई सड़क दुर्घटना में दो पलसर सवार आपस में टकराए हैं। जिससे कि एक पल्सर सवार युवक को काफी छोटे आई है।  इस टक्कर में युवा करीब 10 मीटर तक बाइक के साथ घसीटते नजर आए ।  बता दे की 2 दिन पहले ही इसी जगह पर एक और सड़क दुर्घटना हुई थी।  इसके अलावा करीब पखवाड़े भर पर पूर्व भी यहां पर सड़क दुर्घटना हुई है।  धीरे-धीरे  पटेल कृषि केंद्र के पास यह जगह अब डेंजर जोन बनते जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कोडिया में रहने वाले भूपेंद्र ठाकुर एक बच्चे के साथ पाटन से कोडिया की तरफ जा रहे थे। वहीं पटेल कृषि केंद्र के पास पंडर मोड पर  पल्सर बाइक दूसरे बाइक को  टक्कर मारते हुए आगे बढ़ी।  भूपेंद्र को काफी छोटे आई है जिसे अस्पताल ले जाया जा रहा है।।

सीसी टीवी में कैद हुआ घटना का वीडियो