पाटन में हुई फिर सड़क दुर्घटना,  दो युवक बाइक से गिरे, एक की हालत गंभीर, नायब तहसीलदार ने अपनी गाड़ी में घायल दोनो युवाओं को पहुंचाया अस्पताल, पढ़िए पूरी खबर


पाटन। फुंडा से अम्लेश्वर मार्ग पर मोतीपुर और सांकरा के मध्य अभी अभी सड़क दुर्घटना हुई है। बाइक सवार दो युवक गाड़ी से गिर गया। जिससे की दोनो को चोट आई है। जिस समय घटना हुई उसी समय उस रास्ते से नायब तहसीलदार पाटन भूपेंद्र सिंह रायपुर अपने घर जा रहे थे। उन्होंने तत्काल  दोनो युवकों को अपने गाड़ी में बिठाकर झिट अस्पताल ले गया । जहा पर एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।