पाटन। पाटन में एक बार फिर आज मंगलवार सड़क दुर्घटना हुई है। इस दुर्घटना में एक स्कूटी सवार बुजुर्ग घायल हुए हैं। घायल को इलाज के लिए पाटन अस्पताल ले जाया गया है। घटना अभी-अभी शाम को घटित हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम दैमार से पाटन की तरफ दो व्यक्ति स्कूटी में सवार होकर आ रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रहे हैं बाइक सवार तेजी पटेल कृषि केंद्र पंदर रोड के सामने स्थित चौक से दैमार की तरफ जाने वाली सड़क पर मुड़ रहे थे । इसी दौरान दोनों गाड़ी आपस में टकरा गई। घटना में दो लोगों को चोट लगने की खबर है । बताया जाता है कि जिन्हें चोट लगी है वह ग्राम दैमार का रहने वाला है।






