पंदर चौक पर सड़क दुर्घटना, दो कार आपस में टकराई, पंदर की तरफ मुड़ रहे कार को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने मारी ठोकर


पाटन। दुर्ग पाटन मार्ग पर दैमार  पंदर चौक के पास अभी अभी एक सड़क दुर्घटना हुई है। तेज रफ्तार कार पाटन की तरफ से आ रही थी जो की पंदर की तरफ मुड़ रही कार को जबरस्त ठोकर मार दी।
जानकारी के मुताबिक जगदीश ज्वेलर्स पाटन के संचालक दुर्ग से जा रहे थे। दैमार मोड़ के पास वे पंदर की तरफ मुड़ रहे थे। बताया जा रहा है की पाटन की तरफ से कार चालक तेज गति से गाड़ी को चलाते आ रहे थे। अचानक गाड़ी को देखा तो  तेज रफ्तार कार को नियंत्रित नही कर पाया ओर सीधे जगदीश ज्वेलर्स वाले के कार को ठोकर मार दिया। बताया जाता है की पाटन की तरफ से आ रही कार गोवरा नया पारा से आ रही थी।। इस घटना में दोनो कार चालक को चोट आई है। दोनो कार क्षतिग्रस्त हो गया है।  बहरहाल पाटन पुलिस मौके पर पहुंच गई है।  सूत्रों से जानकारी मिली है की दोनो पक्ष अपने अपने तरफ से रिपोर्ट दर्ज करा सकते है।