पाटन। दुर्ग पाटन मार्ग पर आज सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत होने की खबर मिल रही है। बता दें कि देमार से आरसनारा मोड के पास सड़क किनारे एक युवा पड़े थे जिसके सर और पैर से काफी खून बह चुका था। मौके पर जब तक पुलिस पहुंची तब तक युवक को।अस्पताल लाया तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार युवक को भिलाई का बताया जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है पाटन थाना में मर्ग कायम किया गया है।








