बालोद। सड़क हादसे में 12 लोग घायल होने की खबर है। बोलेरो और ट्रक के बीच हुई भिड़ंत में 12 लोग घायल हुए है। शोक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे एक ही परिवार के सभी लोग। बीती रात करीबन 11 बजे की घटना बताई जा रही है। घायलों में महिला और बच्चें भी शामिल है। राहत की बात यह है कि हादसे में किसी की मौत नहीं हुई।। हालांकि एक महिला की हालत गम्भीर बताई जा रही है। डौंडी थाना क्षेत्र का पूरा मामला है। डौंडी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
