सड़क हादसा: बरातियों से भरी बस हादसे का शिकार, 19 लोग घायल, दो की हालत गंभीर,  दुर्ग के बोरी के पास की घटना

दुर्ग ब्रेकिंग

दुर्ग से इस वक्त की बड़ी खबर
बारात से लौटते वक्त हादसा, बस बनी आफत!
दुर्ग से मड़ियापार जा रही बारात की बस वापसी के दौरान भीषण हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बस दादा कंपनी की थी। दुर्घटना बोरी थाना क्षेत्र में हुई।
हादसे में करीब 19 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें एक बुजुर्ग और एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।