Road Accident : कार ने डीआई को पीछे से मारी जोरदार टक्कर,कार सवार को आई चोट,मर्रा के पास की घटना

पाटन।ग्राम मर्रा में बस्ती मोड़ के पास एक दोपहर बड़ी दुर्घटना हो गई जहाँ कार सवार ने डीआई को पीछे से टक्कर मार दी,टक्कर इतनी जबरदस्त थी कार सवार को गंभीर चोट आई है।जिसे अस्पताल ले जाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार रेनाल्ट क्विड गाड़ी क्रमांक सीजी 04 QK 0469 ग्राम पौहा से आ रहे थे और फुंडा की ओर जा रहे थे,ग्राम मर्रा के पास सामने जा रही डीआई को पीछे से टक्कर मार दी,टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कार चालक को गंभीर चोट आई कार में महिलायें भी बैठी थी जिन्हें भी हल्की चोट आई है।