कोंडागांव। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर ग्राम बहीगांव के पास आज सुबह 4,30 बजे हुए एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई ,बताया जा रहा तीनों शिक्षक हैं जो निर्वाचन कार्य से घर लौट रहे थे


मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षक शिव नेताम निवासी बेड़मा, संतराम नेताम निवासी अंचलापारा धनोरा और हरेंद्र उईके तीनों शिक्षक थे, जो निर्वाचन कार्य संपन्न करने के बाद बोलेरो वाहन क्रमांक बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 27 एम 1911 से वापस घर लौट रहे थे उसी दौरान आज सुबह तकरीबन 4:30 बजे ग्राम बहीगांव के पास सामने से आ रही ट्रक क्रमांक सीजी 21 जे 0524 के साथ आमने सामने की भिड़ंत हो गई,दुर्घटना में शिव नेताम और सन्तराम नेताम की मौके पर ही मौत हुई और हरेंद्र उईके गम्भीर रूप से घायल हुआ।
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही केशकाल पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से वाहन में फंसे गंभीर रूप से घायल को बाहर निकाल केशकाल अस्पताल भेजा, कुछ देर बाद जहां पर उसकी मौत हुई, तीनों मृतको के शवो को चिरघर भेज फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।








