जनगणना ड्यूटी के दौरान सड़क हादसा ,शिक्षक का दाहिना पैर पूरी तरह टूटा…सहयोग की मांग

पंडरिया।जनगणना ड्यूटी से लौट रहे प्रगणक गलीराम बंजारे का शुक्रवार शाम सड़क दुर्घटना हो गया।जिसमें उनका दाहिना पैर पूरी तरह से टूट गया।वहीं सर पर भी चोट आई है।जानकारी के अनुसार प्रगणक गलीराम बंजारे शुक्रवार शाम करीब 5 बजे ग्राम मोहतरा से साथी शिक्षक रोशन जायसवाल के साथ लौट रहे रहे थे।मुख्य मार्ग पर पहुंचते ही पीछे से एक पिकअप क्रमांक cg09 jl5496 ने ठोक दिया।जिससे श्री बंजारे का दाहिना पैर पूरी तरह टूट गया तथा सर पर भी चोट आई है।वहीं शिक्षक श्री जायसवाल को भी चोट लगी है।चोट लगने के बाद उन्हें 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।उनका उपचार कवर्धा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।


बीमा व उपचार की मांग-दुर्घटना के बाद शिक्षक संघ ने उपचार हेतु खर्च तथा ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों के बीमा की मांग की है।तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ व शालेय शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष मोहन राजपूत ने बताया कि चुनाव जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रम में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों का बीमा किया जाता है।तथा कुछ दुर्घटना होने पर आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता है।उन्होंने मांग करते हुए बताया कि जनगणना भी राष्ट्रीय कार्यक्रम है।जिसमें भारी गर्मी के बीच शिक्षक साहित अनेक कर्मचारी कार्य कर रहे हैं।जहां दुर्घटना,वाद-विवाद सहित लू लगने से बीमार होने की संभावना बनी हुई है।उन्होंने शासन से मांग की है कि ड्यूटी के दौरान दुर्घटना होने तथा बीमार होने पर आर्थिक सहयोग की मांग की है।