आरटीओ कार्यालय के सामने सड़क हादसा, एक्टिवा सवार युवक को अज्ञात वाहन ने चपेट में लिया, 25 वर्षीय युवक की मौत

दुर्ग। अज्ञात वाहन चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक्टिवा चालक को जमकर टक्कर मार दी। इससे एक्टिवा चालक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 194 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पद्मनाभपुर थाना प्रभारी अंबिका प्रसाद ध्रुव ने बताया कि शुक्रवार की देर रात सुभाष नगर वार्ड 42 दुर्गा मंदिर के पास रहने वाला नीरज नागवंशी (25 वर्ष) एक्टिवा से आरटीओ कार्यालय मेन रोड के सामने से अपने घर की ओर जा रहा था।