महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटना, पाटन ब्लॉक के इस गांव के दो युवक की मौके पर मौत, महिलाएं और बच्चे घायल, घटना की खबर लगते ही गांव में छाया मातम, पढ़िए पूरी खबर


बलराम यादव
पाटन। महाराष्ट्र के आमगांव और गोंदिया के मध्य हुई सड़क दुर्घटना में पाटन ब्लॉक के ग्राम बरबसपुर और धमतरी जिले के रुद्री में रहने वाले दोनों युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही दोनो मृतक के घर और गांव में मातम छाया हुआ है। परिजन घटना स्थल के लिए निकल गए है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम बरबसपुर में रहने वाले द्रोण कुमार करीब 17 साल अपने मां और अन्य रिश्तेदार के साथ इंदौर पारिवारिक कार्यक्रम में गए थे। उनके साथ रुद्री में रहने वाले देव ठाकुर भी थे। बरबसपुर देव का नाना गांव था वह भी साथ में गए थे। जानकारी के मुताबिक छह से अधिक लोग आरतिका गाड़ी में वापस हो रहे थे। आमगांव के पास ओवरटेक करते समय बड़ी वाहन की चपेट में आ गया। परिजनों के मुताबिक दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। परिजन घटना स्थल के लिए निकल गए है।