पाटन। पाटन थाना क्षेत्र के तुलसी के पास शनिवार को शाम करीब साढ़े छह बजे एक सड़क हादसा हो गया। साइकिल से जा रही एक लड़की को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में लड़की सहित बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए।
घटना में एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है, जिससे उसका सिर फट गया। वहीं दुर्घटना में बाइक और साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंची तथा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजने की खबर है। युवती काम करके अपने घर जा रही थी।







