पाटन। ब्लॉक क्षेत्र के तरीघाट निवासी एक युवक हरीश साहू सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक अपने घर तरीघाट से केसरा बोरेंदा की ओर बाइक से जा रहा था। उसके साथ बाइक पर एक महिला भी सवार थी, जो हादसे में घायल हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रास्ते में बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि महिला के जबड़े में चोट लगने की पुष्टि हुई है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।







