सड़क दुर्घटना: औरी और भनसूली के बीच अनियंत्रित होकर सीधे खेत में जा घुसी मिनी बस

जामगाँव आर पाटन – दक्षिण पाटन क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम औरी और भनसूली के बीच मुख्य मार्ग पर आज दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक मिनी बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर सीधे खेत में जाकर पलट गई।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना आज दोपहर करीब 2:30 बजे की है। बस में उस समय दो यात्री सवार थे, इसके अलावा बस चालक और कंडक्टर मौजूद थे। इस प्रकार बस में कुल चार लोग सवार थे।

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। बस में सवार सभी चार लोगों को हल्की चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।