पाटन। सेलूद से गाड़ा डीह मार्ग पर गाड़ा डीह के पास दो बाइक आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त था कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में ग्राम परसाही से परिवार सहित जा रहे एक परिवार के सभी सदस्यों को चोट आई है। वही दूसरे दूसरे बाइक में एक युवक था जो कि गाड़ी को काफी तेज गति से चलाते हुए दूसरे बाइक से टकरा गया।

जिस समय घटना हुई उसी समय अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बोडेगांव में रहने वाले समाज सेवी भाजपा युवा नेता अश्वनी टंडन धमतरी से वापस दुर्ग की तरफ जा रहा है। घटना को देखकर रुका और घायलों को अपने चार पहिया वाहन में ही बिठाकर गाड़ा डीह अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि घटना में तीन लोगों को ज्यादा चोट आई है जिसे जिला चिकित्सालय रिफर किया जा रहा है। उसे भी अश्वनी टंडन अपनी गाड़ी में जिला चिकित्सालय ले जा रहें है।
जानकारी के मुताबिक इस घटना में चेतन नाम के बच्चे को काफी चोट आई है। उसके नाक की हड्डी फटी है जिससे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। गाड़ा डीह में प्राथमिक इलाज के बाद रिफर किया जा रहा है।
बता दे कि अश्वनी टंडन हमेशा सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करते है। इसके लिए उन्हे जिला प्रशासन द्वारा सम्मान भी किया जा चुका है। अब तक वे सड़क दुर्घटना में घायल करीब 200 लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचकर उनकी जान बचा चुके है।






