जगन्नाथ पूरी से दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्रीयो की सड़क दुर्घटना, ट्रक चालक ने सड़क किनारे बैठे तीर्थ यात्रियों पर चढ़ा दी गाड़ी…..2 बच्चे की मौत

रायपुर। रायपुर बिलासपुर हाईवे पर सांकरा से सिमगा सिक्स लाइन पर देर रात एक बड़ा हादसा हो गया एक ट्रक चालक ने जानबूझकर सड़क किनारे बैठे तीर्थ यात्रियों के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी जिससे दो बच्चों की मौत हो गई एवं 13 लोग घायल हो गए…. जानकारी के मुताबिक घटना सांकरा से सिमगा सिक्स लाइन पर सिलतरा ओवर ब्रिज के ऊपर हुई धमतरी का साहू परिवार अमरकंटक की तीर्थ यात्रा कर वापस धमतरी की ओर आ रहा था अचानक गाड़ी में कुछ खराबी आने से वह सिक्स लाइन किनारे गाड़ी खड़ी कर सुधार रहा था एवं सभी यात्री सड़क किनारे बैठे हुए थे।

तभी श्री सीमेंट से सीमेंट लेकर आ रहे ट्रक क्रमांक cg08 ab 8811 के चालक महेंद्र कुमार जो बीच की पट्टी से चल रहा था गाड़ी को स्लो किया और किनारे की पट्टी पर दौड़ते हुए सड़क किनारे बैठे तीर्थ यात्रियों को रौंद दिया सूचना मिलते ही सिलतरा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को ट्रक सहित पकड़ा व घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

इस घटना में मोनिका साहू पिता धर्मेंद्र साहू उम्र 14 वर्ष एवं आराध्य साहू उम्र 12 वर्ष निवासी धमतरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई….वहीं प्रार्थना साहू निशा साहू निर्मला साहू धर्मेंद्र साहू ललित साहू माही साहू ओम प्रकाश गीतांजलि दीक्षा रितेश प्रेरणा एवं चालक नरोत्तम कुल 13तीर्थ यात्री घायल हो गए घायलों में कुछ की हालत गंभीर है सभी को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर के मेकहारा और निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।