तर्रा–जाम गांव मार्ग पर सड़क हादसा, एक की मौत, तीन घायल, पढ़िए पूरी खबर


पाटन। तर्रा से जाम गांव एम के मध्य रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसा दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत के कारण हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक सवार तर्रा बाजार से वापस जाम गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान नवीन कुमार, निवासी बोरसी, दुर्ग के रूप में की गई है। हादसे में घायल तीनों व्यक्तियों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।