बलराम यादव
पाटन | राष्ट्रीय राजमार्ग-353 भीम खोज ओंकारबंद के पास गुरुवार को दोपहर भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें कार और ट्रक की जबरदस्त टक्कर में राजस्व विभाग में पदस्थ आरआई ताहर सिंह ठाकुर सहित उनके पूरे परिवार की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा दोपहर 3:48 बजे ओंकारबंद के पास हुआ, जब तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। मृतक ठाकुर पाटन तहसील के जाम गांव एम में राजस्व निरीक्षक थे।

हादसे में कार में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शवों को निकालने के लिए स्थानीय प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर चीख-पुकार मच गई।








