पाटन । थाना क्षेत्र में एसडीओपी कार्यालय के पास स्थित दुर्गा मंदिर के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान ग्राम पतोरा निवासी तरुण साहू के रूप में हुई है। दुर्घटना में उसे पैर में गंभीर चोट आई है।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सरकारी अस्पताल पाटन ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।







