सड़क दुर्घटना: दो बाइक आपस में टकराई, एक युवक की मौके पर मौत, ओवरटेक करते हुआ हादसा


डौंडी । फिर हुआ एक सड़क हादसा जिसमे एक व्यक्ति की हुई मौत और एक गंभीर रूप से घायल। घटना बुधवार की रात लगभग 10:30 बजे मानपुर से दल्ली राजहरा आने वाले मार्ग पर ग्राम माटकसा के पास दो बाइक आपस में टकराने से मोटरसाइकल क्रमांक सीजी 24 एस 2038 पर सवार दो व्यक्तियों में से एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया।

राजहरा थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटनास्थल से मिली जानकारी अनुसार दो बाइक आपस में एक दूसरे को ओवरटेक कर रही थी जिसमे दोनो मोटरसाइकल के पैर दान आपस में फंस जाने से ये हादसा हुआ, जिसमे एक बाइक पर सवार दो व्यक्तियों में से एक की मौत हो गई है वही दूसरा घायल है और दूसरे बाइक के सवार घटना के बाद वहां से भाग गए। मृतक जगमोहन पटेल उम्र 39 वर्ष एवं घायल व्यक्ति युवराज पिता गिरधारी उम्र 39 वर्ष दोनो ग्राम सिवनी बालोद के निवासी है। घायल को 108 एंबुलेंस के माध्यम से चिखलाकसा सरकारी अस्पताल लाया गया था जहां से बालोद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर, शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चयुरी भेज मामले की जांच में जुट गई और दूसरी बाइक सवारों का पतासाजी कर रही है।