पंडरिया।नगर में मुंगेली रोड रेहूँटा के पेट्रोल पंप से रौहा तक नेशनल हाईवे में सड़क निर्माण कार्य चल रहा है।जिसमें अव्यवस्था के चलते राहगीरों व नगरवासियों कप परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।एक तरफ लोग जहां धूल से परेशान हैं वहीं एक जगह मिट्टी डाल देने से लोग स्लिप होकर गिर रहे हैं।निर्माण एजेंसी द्वारा हरिनाला कुकदूर मोड़ के पास पीली मिट्टी पाट दिया गया है।सोमवार को नगर में करीब 20 मिनट तक बरसात हुई जिसके चलते इस मिट्टी युक्त स्थान पर बाइक सवार फिसल कर गिरते रहे तथा चार पहिया वाहन भी स्लिप होकर अनियंत्रित होते रहे।इस मिट्टी युक्त जगह पर सोमवार शाम से 30 से अधिक लोग फिसल कर गिर गए।जिसमें स्कूटी सवार कुछ महिलाएं भी शामिल हैं।शादी व्याह कार्यक्रम में जा रहे लोगों को गिरने पर कपड़े में कीचड़ लग गया।साथ ही दुपहिया वाहनों को क्षति हुई तथा कुछ लोगों को ज्यादा चोट आई थी।
लापरवाह प्रबंधन-निर्माण कार्य के देखरेख व प्रबंधन कार्य करने वाले की लापरवाही भी दिखाई पड़ी।लोगों के गिरने की सूचना देने पर कुछ सुधार नहीं किया गया।उस जगह को जेसीबी से बराबर कराकर या गिट्टी डालकर इस दुर्घटना को रोका जा सकता था।किंतु सूचना देने के बाद भी कोई सुधार नहीं किया गया।मंगलवार दोपहर तक भी ठेकेदार द्वारा इस जगह में कोई सुधार नहीं किया गया।इस जगह में मिट्टी डालने की कोई जरूरत नहीं थी।लोगों के समझ से परे है कि इस जगह पर मिट्टी क्यों डाला गया है।पहले यहां की सड़क अच्छी थी।
रोज लगता है जाम-सड़क निर्माण में कांक्रीट का कार्य प्रारंभ हो चुका है।व्यवस्थित नहीं होने के कारण कवर्धा मार्ग पर रोज घंटो तक जाम लग रहा है।कांक्रीट के पहले बाई पास निर्माण नहीं करने तथा वाहनों के गुजरने की कोई समुचित व्यवस्था या तैयारी नहीं करने के कारण नगरवासी व राहगीरों को जाम में फंसना पड़ता है।पूरी तैयारी कर सड़क निर्माण किया जाना था।व्यवस्थित कार्ययोजना नहीं होने के कारण नगरवासी परेशान हो रहे हैं।
धूल से परेशान हो रहे हो लोग-करीब तीन किलोमीटर में जिप्सम युक्त गिट्टी बिछाकर छोड़ दिये हैं।जहां आस-पास के निवासी व मोहल्ले वासियों को धूल से परेशान होना पड़ रहा है।प्रबंधन से पानी डालने की मांग करने पर कभी-कभी पानी छिड़काव किया जाता है,जो अपर्याप्त होता है।लोग दिन में कम स कम दो बार तराई की मांग कर रहे हैं।







