पाटन। पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम पंदर में चौक के पास दो बाइक आपस में टकरा गई। इस घटना में ग्राम पंचर के 28 वर्षीय युवक राकेश पिता स्व रामकुमार यादव की मौत हो गई। वही दूसरे बाइक सवार की भी चोट आई हैं । घटना शुक्रवार की है।
जानकारी के मुताबिक राकेश अपने बाइक में पाटन की तरफ जा रहा था तभी विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टकरा गया। घटना पंडर चौक के पास की है। राकेश की अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को इनका अंतिम संस्कार किया गया।







