पाटन। बीती रात करीब 11:00 बजे गाड़ा डीह से जामगांव आर की तरफ जाने वाली सड़क मार्ग पर ग्राम पौहा के पास सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई है वही दो युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज जिला अस्पताल दुर्ग में चल रहा है। बताया जा रहा है कि इको मारुति गाड़ी में सवार होकर जामुल के कुछ लोग सगाई के कार्यक्रम में गए थे।


सगाई के कार्यक्रम से वापस आते समय वह सड़क किनारे खड़ी हाईवा से टकरा गई ।हाईवा से टकराने के बाद मारुति इको बीच सड़क में आ गई वही पीछे से तेजी से आ रहे बाइक भी मारुति इको से टकरा गई। बाइक में सवार दोनों युवक गंभीर है। जबकि बताया जा रहा है कि इको गाड़ी चलाने वाले चालक का मौके पर ही मौत हो गई है। वह स्टेरिंग में बुरी तरीके से फंस गया था। जिसे निकालने पुलिस को काफी मशक्कत भी करनी पड़ी । फिर हम दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।


शेष घायलों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद छुट्टी दे दी गई हैं। जो कि अपने अपने घर पहुंच गए हैं ।मौके पर अभी भी पुलिस डटी हुई है शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंपने की तैयारी में हैं। वही बीती रात को ही ग्राम पंचायत करेला के सरपंच श्रीमती लेखनी वर्मा ने घटना को देखकर पुलिस को इसकी जानकारी दी साथ ही साथ 112 को फोन करके बुलाया जिससे कि घायलों को तत्काल इलाज के लिए ले जाया गया । घटना की जानकारी समय पर मिलने से कुछ घायलों को जल्दी इलाज मिलने से उनको काफी राहत मिली है। वही दोनों युवक को भी समय पर अस्पताल ले जाने से दोनों अभी इलाज करा रहे हैं । देखिए मृतक व घायलों की सूची











