पाटन में फिर खून से लाल हुई सड़क, खेत से घर जा रहे किसान को कार ने मारी टक्कर, किसान की मौत, रानितराई थाना क्षेत्र का मामला


पाटन/ शुक्रवार शाम तकरीबन 5 बजे देवादा राजनादगांव से कार से ग्राम केसरा की ओर जा रही कार  के चालक ने रांग साइड में जाकर खेत देख कर घर लौट रहे किसान को ठोकर मार दी जिससे बाइक सवार किसान ढालसिंह साहू की मौत हो गई, कार को रानीतराई पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया,घटना  शुक्रवार शाम 5 बजे की बताई जा रही है। कार तरीघाट से केसरा की तरफ जा रही थी तभी हनुमान मंदिर के आगे मोड़ पर बाइक से घर लौट रहे किसान को ठोकर मार दी। जिससे तरीघाट निवासी ढालसिंह साहू उम्र 55 की मौत हो गई।