पंडरिया।ब्लाक के ग्राम दंशरगपुर जनपद पंचायत पंडरिया क्षेत्र क्रमांक 22 में खराब सड़क के कारण ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी की जानकारी मिलते ही विधायक भावना बोहरा ने तत्काल संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर सड़क मरम्मत कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया गया। जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। सड़क में मुरमीकरण एवं जिरो गिट्टी डलने से किचड़ से निजात मिली है।कीचड़ के कारण स्कूली बच्चों व लोगों को आने -जाने में भारी दिक्कत होती थी।

जनपद सदस्य रानी मिथलेश चन्द्रवंशी ने इस त्वरित जनहितकारी पहल के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव संवेदनशील और प्रतिबद्ध रहती हैं। उन्होंने कहा कि जनता की छोटी से छोटी समस्या पर भी विधायक द्वारा तत्काल कार्रवाई कराना उनकी कार्यशैली को दर्शाता है।

ग्रामीणों ने भी सड़क मरम्मत कार्य के लिए विधायक भावना बोहरा का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इससे आवागमन सुगम होगा और वर्षा ऋतु में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी।साथ ही विद्यार्थियों किसानों को भी अपनी फसल तक पहुंचने व धान मंडी तक आने जाने में काफ़ी सहुलियत मिलेंगी।
जनपद सदस्य रानी मिथलेश चन्द्रवंशी ने विश्वास व्यक्त किया कि विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा में विकास कार्यों की गति इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगी तथा जनहित सर्वोपरि रहेगा।






