

कुम्हारी । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में सुरक्षित भारत, सड़क सुरक्षा, मोटर साइकिल यात्रा जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है कार्यक्रम का विषय : सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा से संबंधित रहेंगी यह कार्यक्रम दिनांक 04 अप्रैल दिन सोमवार को शाम 05:00 बजे से ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय परिसर बिजली ऑफिस के पास सरस्वती नगर कुम्हारी में किया जाएगा कार्यक्रम में सम्माननीय अतिथियों द्वारा सारगर्भित उद्बोधन मननशील प्रवचन व राजयोग शिविर का आयोजन भी किया जायेगा। वक्तागण में गुरमीत सिंह (डी.एस.पी. ट्रैफिक पुलिस दुर्ग क्षेत्र) जितेंद्र कुशवाहा ( C.M.O. न.पा.प. कुम्हारी ) राजेश्वर सोनकर ( अध्यक्ष न.पा.प. , कुम्हारी ) व ब्रह्माकुमारी गंगा दीदी ( राजयोग शिक्षिका ) मुख्य रूप से उपस्थित होंगे।






