फिर खून से रंग गई सड़क: अब पाटन के इस ग्राम में सड़क दुर्घटना में हुई एक युवक की मौत, एक घायल, अज्ञात वाहन ठोकर मारकर फरार हो गई, नही थम रहा सड़क दुर्घटना में मौत का सिलसिला, दर्दनाक घटना, पढ़िए पूरी खबर


पाटन। पाटन ब्लॉक में।सड़क दुर्घटना में मौत का सिलसिला नही थम रहा है। सांतरा से फुंडा के मध्य नाला के पास बाइक में सवार दो युवक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया है। बताया जा रहा है की एक युवक की मौत मौके पर ही हो गया है। दूसरा युवक वही पास ही बैठा है। कोई चार पहिया अज्ञात वाहन से टकराया है। बताया जा रहा है दोनो युवक लोहरसी के रहने वाले है। लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि किसी ने नहीं की है।