अम्लेश्वर। थाना अमलेश्वर क्षेत्रांतर्गत आज दिनांक 02 मई 2026 को सुबह लगभग 8:00 बजे एक सड़क दुर्घटना में अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक्टिवा मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 पी.जेड. 0520 का चालक, जिसकी उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष प्रतीत हो रही है, अमलेश्वर से मोतीपुर जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे लगे एडवर्टाइज डिवाइडर बोर्ड से टकरा गया। दुर्घटना में उसे गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।






