रोहित और निशांत हुए सम्मानित…SBI Life द्वारा हैदराबाद में किया गया सम्मान


पंडरिया।रोहित रजक व निशांत श्रीवास्तव एसबीआई लाइफ इंसोरेंस कवर्धा ब्रांच से वित्तीय वर्ष 2025-26 में बेहतर सलाहकार के रूप में चयनित हुए।इसके लिए दोनों को हैदराबाद में आयोजित 2 दिवसीय प्रशिक्षण एवं सम्मान समारोह में एसबीआई लाइफ के उप प्रबंधक अश्वनी शुक्ला द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।एसबीआई लाइफ इंसोरेंस कवर्धा ब्रांच से चयनित रोहित रजक एवं निशांत श्रीवास्तव के साथ ही देश के चुनिन्दा सलाहकारो में से चयनित 1195 बेहतर सलाकारो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रोहित रजक द्वारा Sbi life insurance के माध्यम से लोगो को आर्थिक सलाहकार के रूप में लोगो को वर्तमान में हो रहे वित्तीय फ्राड व लालच में आकर फर्जी कंपनियों में पैसा न लगाने व बचाने एवं सही जगह पैसा निवेश करने के लिए 9 वर्षों से जन जागरूकता के क्षेत्र में सेवा दे रहे है। Sbi Life insurance द्वारा लोगो को अपने तथा अपने परिवार के लिए सुरक्षित निवेश का एक बेहतर और सुरक्षित विकल्प देता है।जिसमे व्यक्ति अपना पैसा सुरक्षित तरीके से जमा कर वर्तमान एवं भविष्य के जरूरत के हिसाब से निवेश कर करता है। sbi life company भारत के प्रत्येक नागरिक बीमित हो इसके लिए भारत सरकार के साथ मिलकर वर्ष 2047 तक “सबकी बीमा सबका सुरक्षा” का लक्ष्य रखा है जिससे प्रत्येक परिवार आर्थिक रूप से सुरक्षित एवं सुदृढ़ हो साथ ही अपने लिए अपनो के लिए सुरक्षित जगह पैसा निवेश कर सके।