पंडरिया-वियतनाम में आयोजित एसबीआई लाइफ इन्सुरेंस द्वारा सम्मान समारोह में एमडी व सीईओ एसबीआई लाईफ इन्स्युरेंस अमित झिंगरान द्वारा ब्लाक के ग्राम महका निवासी रोहित रजक तथा निशांत श्रीवास्तव को सोमवार को सम्मानित किया।इन्हें लगातार 8 वर्ष तक वित्तीय सलाहकार के रूप में लोगो को बेहतर सेवा/सलाह देने के लिये सम्मानित किया गया।एस बी आई लाइफ इंश्योरेंस जो कि वित्तीय प्रबंधन, वित्तीय साक्षरता,व बचत हेतु लोगो को जागरूक करना भविष्य के लिए पैसा बचत करने का सलाह देकर वर्तमान में हो रहे वित्तीय फ्रॉड से बचा रहे हैं।पैसों की बचत एक सही जगह करना बहुत जरूरी है, क्योकि लोग आजकल कम समय मे अधिक फायदा के प्रलोभन में फ्रॉड लोगो व कंपनी के बहकावे में आकर पैसा लगा देते हैं।







