डड़सेना कलार समाज कबीरधाम के जिला अध्यक्ष बने रूपेन्द्र जयसवाल.. सर्वसम्मति से पुनः जिलाध्यक्ष चुने गए


पंडरिया।डड़सेना कलार समाज कबीरधाम की महत्वपूर्ण सामाजिक बैठक सामाजिक भवन कवर्धा में सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजन, युवा साथी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के इष्ट देव भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की आरती एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।बैठक में समाज के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, सामाजिक एकता को बढ़ावा देने तथा समाज के विकासात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान समाज के सक्रिय, कर्मठ एवं समाजहित में सदैव अग्रणी रहने वाले रूपेन्द्र जायसवाल को उनके पिछले पाँच वर्षों के बेहतर एवं सफल कार्यकाल को देखते हुए सर्वसम्मति से पुनः डड़सेना कलार समाज कबीरधाम का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन की घोषणा होते ही उपस्थित समाज जनों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।समाज जनों ने विश्वास व्यक्त किया कि रूपेन्द्र जायसवाल के नेतृत्व में समाज को नई दिशा और मजबूती मिलेगी तथा सामाजिक एकता, शिक्षा, सहयोग और विकास के कार्यों को और गति मिलेगी। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों ने समाज को संगठित रखने, युवाओं को समाज सेवा से जोड़ने तथा जरूरतमंद समाजजनों की सहायता के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. वी.पी. जायसवाल, डॉ. रामकुमार सिन्हा, गुलाब जायसवाल, गणेश, धनीराम, पूनाराम, सालिकराम, उमराव, आत्माराम, अवधराम, खेलूराम डड़सेना, गजेंद्र, रोहित, श्रवण, बद्री जायसवाल अमृत ,दिवाकर,महेंद्र, दिनेश, प्रेम विनोद,शेखर, लेखू, भिखम, रामगोपाल सहित समाज के अनेक पदाधिकारी, ग्राम प्रमुख एवं समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने नव मनोनीत जिलाध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा समाज हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।


पाँच वर्षों के कार्यकाल में प्रमुख कार्य-समाज को वैधानिक पहचान दिलाने हेतु पंजीयन एवं प्रतिवर्ष ऑडिट व्यवस्था, आय-व्यय का सार्वजनिक लेखा-जोखा, सहस्त्रबाहु चौक का नामकरण, शिक्षक सम्मान, प्रतिभा सम्मान, डड़सेना गौरव सम्मान, युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं विवरणिका प्रकाशन, नवरात्रि में 900 लीटर शर्बत वितरण, भोरमदेव पदयात्रियों का स्वागत, सहस्त्रबाहु जयंती पर प्रतिवर्ष पूजन आयोजन, राष्ट्रीय पर्वों पर ध्वजारोहण, समाज द्वारा जगराता आयोजन, समाज के कार्यों का क्षेत्रवार विभाजन, चुल्हवार सामाजिक आंकड़ा संकलन, जरूरतमंदों को आर्थिक सहयोग तथा खेल प्रतिभाओं का सम्मान एवं सहयोग जैसे अनेक कार्य किए गए।निर्माण कार्यों हेतु प्राप्त राशि (20 मार्च 2021 से अब तक)
ग्राम रवेली में सामाजिक भवन – ₹6.5 लाख, ग्राम रणवीरपुर में सामाजिक भवन – ₹6.5 लाख, सामाजिक भवन कवर्धा में स्टील रेलिंग – लगभग ₹2 लाख, सामाजिक भवन कवर्धा में शौचालय निर्माण – ₹3.5 लाख, नया सामाजिक भवन कवर्धा – ₹15 लाख तथा सहस्त्रबाहु चौक हेतु ₹20 लाख प्राप्त हुए। इस प्रकार कुल ₹53.5 लाख की राशि से विभिन्न निर्माण कार्य किए गए।
प्रस्तावित कार्य
सामाजिक भवन खड़ौदा – ₹6.5 लाख एवं पंडरिया में सामाजिक भवन – ₹10 लाख प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यों सहित कुल राशि लगभग ₹70 लाख है।