कक्ष निर्माण हेतु 08 लाख रूपए स्वीकृत

दुर्ग ।कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए कुम्हारी अंतर्गत 01 कार्य के लिए 8 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाटन जिला- दुर्ग द्वारा की जाएगी। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सेलूद स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के पास कक्ष निर्माण के लिए 8 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।