सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए स्वीकृत

दुर्ग। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए दुर्ग नगर विधानसभा में वार्ड 54 पोटियाकला दईहान के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 20 लाख रूपए स्वीकृत किया गया है। जिला प्रभारी उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी नगर पालिका निगम दुर्ग आयुक्त द्वारा की जाएगी।