आर एस एस ने मोतीपुर में हिंदू सम्मेलन का किया आयोजन

पाटन।।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर, संघ के सरकार्यवाह द्वारा प्रतिपादित ‘पञ्च परिवर्तन’ के ध्येय को चरितार्थ करने हेतु ग्राम मोतीपुर में एक भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

यह सम्मेलन ग्राम समाज में संगठन, जागरण, स्वाभिमान तथा धरातलीय परिवर्तन को गति प्रदान करने हेतु महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें समस्त ग्रामवासी, कार्यकर्ता, समर्थक तथा समाजबंधु अपनी सक्रिय सहभागिता प्रदान करेंगे।

इस सम्मेलन का उद्देश्य—

  • समाज के प्रत्येक वर्ग में संगठन की एकात्मता बढ़ाना
  • व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक, शैक्षिक व राष्ट्रीय परिवर्तन हेतु सजगता उत्पन्न करना
  • युवा शक्ति को राष्ट्रनिर्माण के पथ पर अग्रसर करना
  • ग्राम-समाज में सकारात्मक, सज्जन, संगठित व सक्रिय वातावरण का निर्माण

हम ग्राम मोतीपुर के समस्त सज्जनों, मातृशक्ति, युवावर्ग तथा सामाजिक प्रतिनिधियों से विनम्र आग्रह करते हैं कि अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल बनाएं।