बलराम यादव
पाटन। आगामी विधानसभा चुनाव में अभी तीन से अधिक का समय है । लेकिन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आर एस एस ) ने पाटन विधानसभा में भाजपा की जीत का परचम लहराने के लिए अभी से चक्रव्यूह रचने की तैयारी शुरू कर दी है। आर एस एस का अभी पिछले चाहत माह में तीन बड़ी बैठक हुई है। इसमें से दो बैठक काफी गोपनीय रही। तीसरा बैठक पाटन के आडिटोरियम में हुआ जिसमें पाटन के गांव गांव में आर एस एस कैसे कार्य करे और अपनी पकड़ जनता में बनाए इसके लिए आवश्यक निर्देश जारी किया गया। इस बैठक में करीब 150 लोग शामिल हुए। पाटन विधानसभा क्षेत्र में अचानक से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की होने वाले गतिविधियों से यह तो स्पष्ट हो गया कि आगमी विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रत्याशी कोई हो लेकिन यह भाजपा की झोली में डालने की तैयारी आर एस एस कर रही है।

गांव गांव में शाखा लगाने की तैयारी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाटन विधानसभा के गांव गांव में आर एस एस की शाखा लगाने की रणनीति भी बनाई जा रही है। इनमें से कुछ बड़े ग्रामों में शाखा लगना शुरू भी हो चुका है। आर एस एस की शाखा से युवाओं को जोड़ने के लिए विशेष पहल किए जा रहे है। ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ा जा रहा है। गत दिवस हुए बैठक में भी युवाओं संख्या बहुत ज्यादा थी इसके अलावा कई शिक्षक, व्यापारी, डॉक्टर, इंजीनियर और भाजपा से जुड़े कई वरिष्ठ कार्यकर्ता भी बैठक में शामिल हुए। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि आर एस एस सभी वर्ग को शामिल कर हर वर्ग में अपनी पकड़ मजबूत कर रहे है।
चुपके से मतदाताओं के बीच पहुंच रहे
शुरू से यह कहा जाता रहा है कि आर एस एस का काम करने का तरीका काफी अलग है। तामझाम से दूर चुपके से अपने दायित्वों को अंजाम दिया जाता है। पाटन विधानसभा में भी ऐसा ही देखने को मिल रहा है। आज गांव गांव में आर एस एस के स्वयं सेवक कार्य कर रहे है। जानकारी के मुताबिक कई जगह तो यह भी स्थिति है भाजपा के कार्यकर्ताओं को भी इसकी भनक नहीं है।
प्रांत प्रचारक ने संभाला मोर्चा
जानकारी के मुताबिक पाटन विधानसभा में भाजपा का विधायक बने इसके लिए प्रांत प्रचारक अभय राम जी ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। पिछले दिनों बैठक में उन्होंने लगभग दो घंटे तक अपनी बाते रखी। संघ के कार्य की जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक अभय राम जी स्वयं सभी वरिष्ठों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क में है।






