ग्राम मुड़पार की रुचिका ने 12वीं में 95.8% अंक लाकर स्कूल में किया टॉप, यादव समाज ने किया सम्मान


पाटन।
दुर्ग राज के पूर्वी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुड़पार की प्रतिभाशाली छात्रा कु. रुचिका ने 12वीं कक्षा में 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस उत्कृष्ट सफलता से परिवार एवं गांव में हर्ष का माहौल है।
रुचिका, चित्र कुमार यादव की सुपुत्री हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
इस अवसर पर समाज के राज अध्यक्ष श्री राजकुमार यादव, क्षेत्रीय पंच श्री शत्रुघ्न यादव, वरिष्ठ पंच श्री रामाधार यादव, श्री हरप्रसाद यादव एवं श्री भूपेंद्र यादव सहित अन्य गणमान्य लोगों ने रुचिका को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे और सभी ने छात्रा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।