रुचिका यादव ने बढ़ाया मान: 12वीं बोर्ड में दुर्ग जिले के टॉप-10 में बनाई जगह


पाटन।
स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सेलूद की छात्रा रुचिका यादव ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दुर्ग जिले की टॉप-10 सूची में स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
रुचिका मूलतः मुड़पार की निवासी हैं। उनके पिता चित्रकुमार यादव एवं माता पार्वती यादव ने बेटी की इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए इसे उसकी मेहनत और लगन का परिणाम बताया।
रुचिका की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। यादव समाज सहित स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने भी रुचिका की इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।