पाटन। पाटन ब्लॉक के ग्राम पंचायत महुदा में मतगणना के दौरान बाद विवाद होने की सूचना मिल रही है। हालांकि इसकी पुष्टि किसी ने आधिकारिक तौर पर नहीं की है। लेकिन सूत्रों के अनुसार माने तो वहां पर पूर्व सरपंच के भाई को मतदान केंद्र के अंदर ले जाने को लेकर बवाल शुरू हुई। बहरहाल बड़ी संख्या में वहां पर पुलिस पहुंच चुकी है। पुलिस अपनी भीड़ को मतदान केंद्र से दूर करने में लगी हुई है।







