
मनरेगा में काम चल रहा था कि आज ग्राम पंचायत गुजरा के आश्रित ग्राम मटिया सैकड़ों महिला पुरुष ने कार्यस्थल पर जाकर तलाब निर्माण का कार्य बंद कराने की मांग की। इस कार्य में सैकड़ों मजदूर लगे थे। इसी दौरान ग्राम मटिया के कुछ युवकों ने ग्राम पंचायत के सरपंच के साथ धक्का-मुक्की करते हुए उनके गिरेबान तक हाथ डालने की भी कोशिश की।। बात बढ़ती गई और काफी हो हंगामा शुरू हो गया । स्थिति को देख सरपंच ने डायल 112 बुलाकर मामले को तो शांत कराया लेकिन इसके बाद ग्राम मटिया के सैकड़ों महिला-पुरुष तहसील कार्यालय पहुंच गए। जहां काम रुकवाने की मांग का ज्ञापन सौंपने की बात कही गई । इसके बाद वे सीधे पाटन थाना पहुंचे ।


इधर ग्राम गुजरा के सैकड़ों महिला-पुरुष अपना जो मनरेगा में काम कर रहे थे उसे छोड़कर सरपंच के साथ सीधे पाटन थाना पहुंचे । यहां पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम मटिया के कुछ युवक ने ग्राम के निर्वाचित सरपंच के साथ धक्का-मुक्की करते हुए उनके गिरेबान पर हाथ डालने का प्रयास किया है। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि सरपंच के साथ मारपीट भी की गई है । पाटन थाने में दोनों पक्ष के लोग अभी जुटे हुए हैं। एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी भी किया ।पुलिस वालों ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया है साथ ही साथ दोनों पक्ष की शिकायत भी सुन रहे हैं। मामला यह है की तरह ग्राम पंचायत गुजरा के आश्रित ग्राम मटिया में तालाब निर्माण के लिए लगभग 20 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हुई है। इससे तालाब निर्माण में मजदूरों का काम मिलेगा यही कोशिश करते हुए ग्राम के सरपंच ने तालाब निर्माण का काम ग्राम मटिया में शुरू कराया। वही मटिया के ग्रामीणों ने खेल मैदान व मैदानी भाग पर तालाब निर्माण को लेकर विरोध जताया।

मटिया के ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य अलग जगह किया जा सकता है । इससे गांव का एकमात्र मैदान खराब हो जाएगा। लेकिन गुजरा के ग्रामीण ने उसी स्थान पर तालाब निर्माण की मांग को लेकर अड़े रहे ।आज जब काम सुबह शुरू हुआ तो दोनों गांव के मध्य छुटपुट बातें होने लगी धीरे-धीरे दोनों गांव के मजदूरों के मध्य विवाद भी शुरू होने लगा । वही इसकी जानकारी जब सरपंच को मिली तो सरपंच मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी विवाद करने लगे। ग्राम के महिलाओं ने यह आरोप लगाया कि सरपंच के साथ मटिया के युवकों ने मारपीट भी किया है। बहरहाल मामला भी सुलझता हुआ नहीं दिख रहा है। दोनों पक्ष अभी भी पाटन थाने में डटे हुए हैं।।






