पंडरिया।स्थानीय खेल प्रेमियों के लिए रविवार का दिन बेहद खास रहा। तनु स्पोर्ट्स वर्ल्ड पंडरिया के तत्वाधान में एकदिवसीय तिहरा विकेट क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। सुबह प्रतियोगिता का शुभारंभ पंडरिया अनुविभागीय पुलिस अधिकारी भूपत धनेश्री के करकमलों से हुआ। इस अवसर पर संस्कृति महिला समूह भी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में कुल 28 टीमों ने हिस्सा लिया। सुबह से बिना रुके शाम तक रोमांचक मुकाबले चलते रहे। इस प्रतियोगिता की सबसे बड़ी सफलता यह रही कि इसमें छत्तीसगढ़ के साथ-साथ मध्यप्रदेश की 5 टीमों ने भी भाग लिया। कांटे के मुकाबलों के बाद प्रथम स्थान – पचराही की टीम,द्वितीय स्थान – भूसंडा मध्यप्रदेश की टीम,तृतीय स्थान – प्रोफेसर टीम पंडरिया रही। विजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

पहला और दूसरा पुरस्कार आयोजक तनु स्पोर्ट्स वर्ल्ड पंडरिया के कुलदीप चंद्रवंशी की ओर से दिया गया, जबकि तीसरा पुरस्कार संस्कृति समूह की ओर से प्रदान किया गया।
आयोजन की सबसे अच्छी पहल, हर टीम का सम्मान–
आयोजक कुलदीप चंद्रवंशी, संरक्षक विपिन चंद्रवंशी,जुगेश चंद्रवंशी सहित आयोजकों की ओर से एक बेहद सराहनीय पहल देखने को मिली। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी 28 टीमों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी अतिथियों को भी स्मृति चिन्ह भेंट किया गया, जो इस आयोजन को दूसरों से अलग बनाता है।

सीधे प्रसारण से 11 हजार लोगों ने देखा रोमांच–
आधुनिकता का बेहतरीन उदाहरण देते हुए पूरे मैच का वीडियो मंच पर सीधा प्रसारण किया गया। एक ही दिन में 11 हजार से अधिक लोगों ने इस प्रतियोगिता का सीधा आनंद लिया, जो इस आयोजन की लोकप्रियता को दर्शाता है। निर्णायक से लेकर समीक्षक तक सभी अनुभवी लोग दूर-दूर से बुलाए गए थे, जिससे मैच की गुणवत्ता और भी बढ़ गई।







