सड़क पार कर रहे बच्चा को बचाने ट्रक चालक ने लगाई ब्रेक, गाड़ी अनियंत्रित हुई और तालाब में जा घुसी, सामने से आ रही थी सवारी बस, बड़ी दुर्घटना टली


पाटन। ग्राम तर्रा में आज एक ट्रक  तालाब में जा घुसी । ट्रक चालक सड़क पार कर रहे बच्चे को बचाने के लिए तेजी से ब्रेक लगाई जिससे कि गाड़ी अनियंत्रित होकर तालाब में जा घुसी । वही प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक अगर तालाब में नहीं जाती तो सामने सवारी बस से टकराती इससे बड़ी दुर्घटना घट सकती थी।। फिर हाल किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।।