छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के संयोजन में निकली सद्भावना यात्रा… पाटेश्वर धाम जामडी पाट किया भ्रमण

संजय साहू

अंडा। छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के संयोजन में सद्भावना यात्रा निकली गई जिसमें सभी सदस्यों ने पाटेश्वर धाम जामडी पाट का भ्रमण कर निर्माणाधीन विश्व स्तरीय माता कौशल्या मन्दिर का दर्शन किया।यात्रा की वापसी में प्रसिद्ध गंगा मैया मंदिर झलमला बालोद का दर्शन किए ।

मंदिर परिसर में रात्रि भोजन तैयार कर सामूहिक सद्भावना सह भोज करने के बाद वापसी किए।महामंत्री लखन लाल साहू ने जामडीपाट के पाटेश्वर बाबा और माता गंगा मैया के ऐतिहासिक धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष मेघनाथ यादव ने यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि हम सर्व समाज के लोग सभी समाजों के बीच में समरसता एवम् सद्भावना स्थापना के लिए ये यात्रा पर निकले हैं।

यात्रा में जीवन सिन्हा, रमेश साहू, जी पी रजक, सुन्दर लाल साहू विनोद सेन, अशोक साहू, राजेंद्र साहू,भागवत सोनी,शिव सोनी,भागवत सोनी, लवकुश स्वर्णकार,यवन नागवंशी, भगवती चंद्राकर, चाणक्य साहू,मूलेश्वर साहु, जीवन देशमुख,ललित द्वेदी, महेंद्र यादव आदि सह परिवार यात्रा में शामिल हुए।इस दौरान सभी का परिवार एक दूसरे से परिचित हुआ। पूरी यात्रा विनोद पूर्ण, आनंद मय वातावरण में संपन्न हुआ। सभी ने यात्रा की सराहना की। इसकी जानकारी प्रदेश महामंत्री लखन लाल साहू ने दी।