केशव साहू

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की तत्परता से सिकंदराबाद एक्सप्रेस में एक गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। ट्रेन में मौजूद दो महिला यात्रियों ने प्रसव में मदद की। स्टेशन पहुंचते ही जीआरपी व आरपीएफ की टीम ने जच्चा और नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को स्वस्थ बताया। महिला के पति जितेंद्र नट ने रेलवे पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और महिला यात्रियों का आभार व्यक्त किया।







