बलराम यादव
पाटन। शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन कथा का आयोजन टीम में शामिल सागर खंडेलवाल और श्रीमती चेतना सागर खंडेलवाल के लिए काफी अहम रहा। आज उनके शादी का साल गिरह था। मंच से पंडित प्रदीप मिश्रा जी ने सागर खंडेलवाल और उसकी पत्नी श्रीमती चेतना खंडेलवाल को आशीर्वाद दिया। आज सागर खंडेलवाल शिव के रूप में और उसकी पत्नी चेतना खंडेलवाल पार्वती के रूप में मंच पर विराजमान रहे। यही नहीं आज का कथा विश्राम होने के बाद पंडित प्रदीप मिश्रा जी ने भी उसके निवास में आशीर्वाद दिया।








