अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी चुनने साहू समाज के मतदाताओं ने है काफी उत्साह, मतदान केंद्र पर लगी लंबी कतार, बाहर में सैकड़ों की संख्या में  समाज के लोग मौजूद


पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष उपाध्यक्ष संगठन सचिव पद के लिए मतदान सुबह 10 बजे से शुरू हो गया है।  मतदान को लेकर साहू समाज के मतदाताओं में काफी उत्साह है। अभी सैकड़ो की संख्या में मतदाता मतदान केंद्र के बाहर लाइन पर लगे हुए हैं वहीं सदन के बाहर सड़क पर भी प्रत्याशियों के समर्थक काफी संख्या में जुटे हुए हैं। मतदान के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं और इन तीनो केंद्रो में काफी भीड़ लगी हुई है।  पहली बार तहसील साहू संघ पाटन के चुनाव में इस तरह रोचक की स्थिति देखी जा रही है।  दोपहर 3:00 बजे तक मतदान होगा उसके बाद मतगणना और परिणाम की घोषणा की जाएगी।