पाटन। भगवान कृष्ण की अनन्य भक्त एवं साहू समाज की अधिष्ठात्री भक्त माता कर्मा की 1008वीं जयंती तहसील साहू संघ पाटन के कई गांवों में धूमधाम से मनाई गई। सबसे पहले समाज के लोगों ने अपने-अपने घरों में पूजा किये उसके बाद मंदिर में एकत्र होकर धार्मिक अनुष्ठान, पूजन-अर्चन किया। सुबह 11 बजे साहू सदन पाटन में कृष्ण कर्मा मंदिर में सामाजिक पदधिकारियों ने महाआरती किया। उसके बाद दोपहर में गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा में पीले वस्त्रों में सजी महिलाएं सिर पर कलश रखकर शामिल हुई।

गौरतलब हो कि 1008 वर्ष पूर्व विक्रम संवत 1073 ई. में कर्माबाई का जन्म चैत्र मास कृष्ण पक्ष की एकादशी को झांसी उप्र के रहने वाले रामशाह तेल व्यापारी के यहां हुआ था। वह समाज सुधारक, धर्मात्मा, परोपकारी थे, उनके यहां शुभ नक्षत्र एकादशी को कन्या का जन्म हुआ। विद्वानों ने उसे भगवान का उपासक बताया उनका नाम कर्माबाई रखा गया। भक्त शिरोमणि मां कर्माबाई जयंती पर साहू समाज द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमे महिलाओं के साथ साथ बच्चे, बूढ़े और युवाओं ने बढ़ चढ़ कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

अरसनारा परिक्षेत्र के ग्राम सेलूद,गोंड़पेन्ड्री,रवेली,अरसनारा,देवादा,धौराभांठा,चीचा में कर्मा जयंती का आयोजन किया गया था। जयंती के अवसर पर अरसनारा में कृष्ण-कर्मा मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की गई।
तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू ने भक्त माता कर्मा की जीवन परिचय से अवगत करवाते हुए कहा कर्मा माता ने अपने त्याग तपस्या और समर्पण से समाज को संगठित किया जिसके जयंती के अवसर पर समाज को एक साथ एक मंच पर बैठने को मिल रहा है। आने वाली पीढ़ी को नशा एवं गलत लत से बचाने शिक्षा के साथ संस्कार की पाठ पढ़ाये।

प्रदेश प्रतिनिधि अश्वनी साहू ने ग्राम पतोरा में आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह में के बारे में जानकारी देते हुए कहा वर्तमान समय में फिजूलखर्ची से बचने के लिये लोगों को सामूहिक विवाह करना चाहिए। बच्चों को संस्कारवान बनाये।
महामंत्री खेमलाल साहू ने कहा कलयुग में संगठन की शक्ति का सबसे ज्यादा महत्व है। मौजूदा समय में जिसके पीछे ज्यादा लोग होते हैं, वहीं बलवान होता है, इसलिए संगठन को मजबूत बनाएं। संगठन को मजबूत करने के लिए लोगों से रोज मिले।
मौके पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू,गंगादीन साहू,महेंद्र साहू,दिनेश साहू जनपद सदस्य,रामनारायन साहू,किशन हिरवानी, हरिशंकर साहू,कमलेश्वरी साहू,सरिता साहू,कृष्ण कुमार,विमला साहू,कौशल बनपेला,भोलाराम साहू,खेमिन साहू सरपंच,अनिल बनपेला,केवरा साहू,प्यारेलाल साहू,अमृत साहू, शैल साहू,उषा साहू,अर्जुन साहू,बलराम साहू,दयानंद साहू,पुनाराम साहू,पोखन साहू,संतोष साहू, तोरण साहू,नरेश साहू,बाबूलाल साहू सहित अन्य उपस्थित थे।