पंडरिया।परिक्षेत्रीय साहू समाज कुण्डा – कोलेगांव के द्वारा आगामी 13 अप्रैल 2023 को कोलेगांव में भव्य रुप से भक्त माता कर्मा जयंती समारोह का आयोजन आयोजित करने जा रहा है।
महामंत्री तहसील साहू संघ महेश्वर साहू ने बताया कुण्डा – कोलेगांव परिक्षेत्रीय साहू समाज द्वारा विकास खण्ड पंडरिया अंतर्गत ग्राम कोलेगांव में संत माता कर्मा जयंती समारोह 2023 को मनाने कोर ग्रुप बैठक में निर्णय लिया गया है।समारोह में समाजिक पदाधिकारी एव जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। महामंत्री महेश्वर साहू ने बताया समाजिक पदाधिकारी के साथ साथ छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त थानेश्वर साहू,प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अरूण साव, पूर्व विधायक एव राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तैलीय महासभा सियाराम साहू ,पूर्व विधायक एव राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य तैलिक महासभा अशोक साहू, पूर्व महामंत्री प्रदेश साहू संघ विष्णु साहू, पूर्व उपाध्यक्ष साहू संघ गोपाल साहू एव पूर्व जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा रामस्वरूप साहू सहित जिले भर साहू समाज के पदाधिकारी एव समाज के पंच, सरपंच , जिला पंचायत जनपद पंचात सदस्य सहित समाजिक लोग शामिल होंगे।

- April 9, 2023