अम्लेश्वर में बनेगा साई मंदिर, गुरुवार 16 फरवरी को होगा शिलान्यास, तैयारी में जुटा निर्माण समिति


पाटन। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के दुर्गा नगर गणेश चौक पर स्थानीय लोगों के द्वारा साईं मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। साईं मंदिर निर्माण की शुरुआत गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे से होगी। इस अवसर पर भूमि पूजन शिलान्यास कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। आयोजन समिति से जुड़े नरेंद्र त्रिपाठी एवं सत्तू कौशल ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पिछड़ा वर्ग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के अध्यक्ष संजय यदु,नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के अध्यक्ष सुश्री नंदनी पठारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सतीश यादव, उपाध्यक्ष उमेश साहू ,समाज सेवी रामप्रसाद खरखरे ,समाजसेवी किरण चौहान सहित नगर पालिका परिषद के सभी सदस्य गण व दुर्गा नगर ,गणेश चौक के सम्मानित नागरिक गण उपस्थित रहेंगे।