अण्डा।ग्राम सिरसिदा में साहू समाज द्वारा संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष जनपद पंचायत गुण्डरदेही पुरुषोत्तम चंद्राकर रहे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता भीषम लाल साहू ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में ग्राम सरपंच सरस्वती चंद्राकर, उपसरपंच दामिनी चंद्राकर, परिक्षेत्र की उपाध्यक्ष सत्यवती साहू एवं परिक्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष मोतीलाल साहू उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में साहू समाज के अध्यक्ष जाहनू राम साहू, उपाध्यक्ष सुखसागर साहू, महिला उपाध्यक्ष रागिनी साहू, कोषाध्यक्ष मनोहर साहू, सचिव खिलेंद्र साहू, संगठन सचिव लखनलाल साहू एवं बासन साहू माता सहित समाज के अनेक पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
इसके अलावा पुरुषोत्तम साहू, डॉ. हीरालाल साहू, भुनेश्वरी साहू, कल्पना साहू, मीना साहू, निराशा साहू, उर्वशी साहू, अनीता साहू सहित ग्रामीण साहू समाज के सभी सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान माता कर्मा के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला गया तथा समाज में एकता और सेवा भाव बनाए रखने का संदेश दिया गया। अंत में सभी ने मिलकर समाज की उन्नति और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प।







